Browsing: Arabic version released

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि भारत में दूसरों के विचारों के लिए ना केवल ‘सहिष्णुता’ की शानदार विरासत है, बल्कि यहां सभी तरह के विचारों के साथ ‘व्यवहार’ की अनोखी परंपरा रही है- यहां बहुलतावाद और समन्वयता की संस्कृति रही है। उन्होंने आगे कहा कि आपसी सम्मान की भावना का भारतीय राजाओं ने भी प्रदर्शन किया है- इसमें महान अशोक से लेकर राजकुमार दारा शिकोह तक शामिल रहे हैं।