Browsing: Ashok Gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यानी शुक्रवार 10 फरवरी को विधानसभा में वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट पेश किया. लेकिन इस दौरान विपक्षी पार्टी भाजपा ने जोरदार हंगामा किया.

राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के ऐलान के बाद राज्य में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ‘दो-तीन चीजें’ बताई हैं जो की जानी चाहिए और जो उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं जो अब तक किया गया है. सवाई माधोपुर के कुस्तल में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने यह बात कही.

राजस्थान में फिर सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर सबसे बड़ा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि पायलट को कैसे सीएम बना सकते हैं। जिस आदमी के पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने ​​बगावत की हो, जिसे गद्दार नाम दिया गया है, उसे लोग कैसे स्वीकार कर सकते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर में सम्मान मिलता है, क्योंकि वह ऐसे देश के प्रधानमंत्री है, जहां लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं और जो महात्मा गांधी का देश है.

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी का गुजरात मॉडल दिखावा है. गहलोत ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के पास कोई उम्मीदवार नहीं हैं.

8 अक्टूबर को कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में यदि उद्योगपति गौतम अडानी का फेवर किया गया तो वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ भी खड़े हो जाएंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में 10 जनपथ पर मुलाकात की। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अशोक गहलोत इधर कई दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में थे।

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये (सियासी संकट) घर की बातें हैं, आतंरिक राजनीति में चलता रहता है, ये हम सब सुलझा लेंगे.’ दरअसल कांग्रेस की राजस्थान इकाई में संकट के बीच सीएम गहलोत बुधवार रात दिल्ली पहुंचे है.