Browsing: Asia Cup

हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2022 के खिताबी मैच में श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 7वीं बार यह खिताब अपने नाम किया। स्‍मृति मंधाना ने नौवें ओवर में छक्‍के के साथ भारत को जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्‍होंने मैच में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

एशिया कप (Asia Cup 2022) की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. उसके हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना वायरस से पीड़ित होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. भारतीय टीम ने हाल ही में राहुल द्रविड़ की निगरानी में बेंगलुरु में खिलाड़ियों के साथ एक कैम्प किया था, जिसमें खिलाड़ियों की फिटनेस परखने के साथ-साथ इस टूर्नामेंट को लेकर जो रणनीतियां तैयार की थीं, उनके क्रियान्वयन में टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.