Browsing: Assam
असम के डिब्रूगढ़ जिले में कई स्थानों पर भीषण ओलावृष्टि हुई, जिससे 60 गांवों के 500 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गये. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नुकसान का आकलन अभी जारी है और किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
असम पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. यहां प्रदेश के गुवाहाटी में पुलिस ने बीती रात एक एंबुलेंस से पचास हजार से ज्यादा याबा टैबलेट और 200 ग्राम से ज्यादा होरोइन सहित बड़ी संख्या में अन्य वर्जित दवाएं जब्त की हैं. सभी की कीमत 14 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है.
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को यहां एक वर्चुअल मीट में अरुणोदय 2.0 योजना को लॉन्च किया।
असम उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला लिया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की जानकारी शेयर की है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र, गुवाहाटी से असम सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और रेल मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का आभासी रूप से उद्घाटन/शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में मोइनरबॉन्ड, सिलचर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रेलहेड डिपो और दो राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन; – असम के चाय बागान क्षेत्रों में 100 मॉडल सेकेंडरी स्कूलों; 3000 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों; दो राजमार्ग परियोजनाओं; और अघहतोरी, गुवाहाटी में आधुनिक कार्गो-कम-कोचिंग टर्मिनल का शिलान्यास किया जाना शामिल है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 से 14 अक्टूबर, 2022 तक त्रिपुरा और असम के दौरे पर जाएंगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ असम जाएंगे, जहां दोनों नेता पार्टी के नए राज्य कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के दिनजान में सेना के फॉर्मेशन का दौरा किया
अब असम के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सोमवार को असम विधानसभा ने एक संशोधन विधेयक पारित कर इसे मंजूरी दी है। संसोधन विधेयक में फीस के नियमों से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने में फेल होने वाले निजी स्कूलों के लिए दंडात्मक उपायों को शामिल किया गया है।
केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्ल्यू) तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को असम में डिब्रूगढ़ के निकट बोगीबील क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री द्वारा बोगीबील और गुइजान में दो फ्लोटिंग जेट्टी के निर्माण की आधारशिला रखी गई। सोनोवाल ने बोगीबील रिवरफ्रंट पैसेंजर जेट्टी का भी उद्घाटन किया।