Browsing: Auspicious Muhurta
हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है और सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद ही खास है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं. इस व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व है क्योंकि व्रत का पारण च्रंदोदय के बाद ही किया जाता है.
हिंदू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व है। इसे जितिया या जिउतिया व्रत के नाम से भी जानते हैं। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु की कामना और खुशहाली के लिए करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। यह त्योहार तीन दिन तक चलता है। पहले दिन नहाए खाय, दूसरे दिन निर्जला व्रत और तीसरे दिन व्रत पारण किया जाता है।
हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी स्थापना की जाती है और 10 दिनों तक विधि-विधान से उनका पूजन किया जाता है. लोग डेढ़ दिन, 3, 5, 7 या 10 दिन के लिए घरों में गणपति की स्थापना करते हैं और इसके बाद विधि-विधान के साथ उन्हें विदा किया जाता है. गणपति की इस विदाई को गणेश विसर्जन कहा जाता है.
हर साल भाद्रपद यानी भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। कुछ ज्योतिषाचार्यों का मत है कि जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त को मनाया जाएगा, जबकि कुछ का कहना है कि जन्माष्टमी का पर्व अष्टमी तिथि के आठवें मुहूर्त में मनाया जाता है जो कि 19 अगस्त को रहेगा। इस साल भगवान श्रीकृष्ण का 5250वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 10जनवरी। साल के पहले महीने जनवरी में इस बार पहला प्रदोष व्रत 15 जनवरी 2022 को पड रहा है। 15 जनवरी…
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 20नवंबर। विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाते…
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 17सितंबर। शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनन्त चतुर्दशी है। इस दिन भगवान विष्णु के अनन्त रूप की पूजा हेतु सबसे…