Browsing: beauty parlor

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली एक महिला के साथ मेरठ के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ब्‍यूटी पार्लर के लिए ग्राहक लाता था। महिला द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक पैम्फलेट उसने अपने पार्लर के प्रचार प्रसार के लिए लगाया था, जिस पर दिये गये फोन नंबर के माध्यम से उसके संपर्क में आये एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।