Browsing: best wishes

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव (मोक्ष कल्याणक) के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल 2022 में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं और पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। राष्ट्रीय खेल 2022 की शानदार सफलता के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि एथलीटों द्वारा खेल अवसंरचना की व्यापक रूप से सराहना की गई है और खेलों को; पुनर्चक्रण पर जागरूकता बढ़ाने, प्लास्टिक कचरे को कम करने और स्वच्छता को बढ़ाने सहित सतत विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार की प्रिय परियोजना गंधडा गुड़ी का ट्रेलर रिलीज होने पर शुभकामनाएं दी हैं। ये फिल्म कर्नाटक की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को एक श्रद्धांजलि है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओणम पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा, “ओणम के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेषकर केरल के भाइयों और बहनों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाबा रामदेव जयंती और तेजादशमी (5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री गहलोत ने कहा कि बाबा रामदेवजी और वीर तेजाजी अपने अलौकिक गुणों के कारण ही पूरे प्रदेश में लोकदेवता के रूप में पूजे जाते हैं।

रोहित शर्मा, शिखर धवन, मिताली राज, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली सहित भारत के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिखा, 75 गौरवशाली वर्ष। भारतीय होने पर गर्व है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द

“रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
रक्षा बंधन भाइयों के लिए बहनों के प्यार और स्नेह की अभिव्यक्ति है और उनके बीच अटूट बंधन को दोहराने का अवसर है। रक्षा बंधन का त्योहार सहज प्रेम और पारस्परिकता का प्रतीक है और यह लोगों को करीब भी लाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहलवान दीपक पुनिया को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं।