Browsing: Bihar
बिहार के दानापुर में गंगा नदी में एक नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया है. नाव में करीब 50-55 लोग सवार थे. दानापुर के एसडीएम ने बताया कि 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार को हुआ. गंगा में नाव पटलने की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है . मणिपुर में जेडीयू के 6 में से पांच विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. देर रात इस राजनीतिक गतिविधि ने मणिपुर और बिहार दोनों जगह सियासी भूचाल ला दिया है. एक तरफ जेडीयू इसे असंवैधानिक बता रही है तो बीजेपी खुले दिल से उन विधायकों का स्वागत कर रही है.
बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक कार्यपालक इंजीनियर के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। निगरानी टीम ने कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान घर से करीब 5 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने और अन्य कीमती सामान भी मिलने की संभावना है। अंतिम समाचार मिलने तक नोटों की गिनती जारी थी।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अपनी बात को रखने के बाद विजय सिन्हा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें बहुमत से सदन का अध्यक्ष चुना गया था, वर्तमान राजनीतिक हालात में बहुमत मेरे पक्ष में नहीं है, इसलिए पद का त्याग करता हूं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के चार नेताओं के आवासों पर बुधवार को एक कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले की जांच के तहत छापेमारी की।
बिहार के नए नवेले कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को अभी मंत्री पद की शपथ लिए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. उन्हें किडनैपिंग मामले में ये वारंट जारी हुआ है. बता दें कि बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार 2014 के बिल्डर के अपहरण के मामले में आरोपी हैं और इसी वजह से कोर्ट की तरफ से उनके खिलाप वारंट जारी हुआ है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने वारंट जारी होने पर सरेंडर कर दिया है. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि 10 लाख नौकरियां दी जाएगी और इसको आगे बढ़ाकर 20 लाख भी किया जाएगा. बिहार के हर एक युवा के दिल में जो ख्वाहिश थी, हम मिलकर उसे पूरा कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कहा कि उनकी सरकार 10 लाख सरकारी नौकरियां देनें का संकल्प पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में स्वरोजगार के भी बड़े मौके होंगे उपलब्ध कराए जाएंगे.
नीतीश कुमार को राज्यपाल फागू चौहान ने सीएम पद की शपथ दिलाई. बिल्कुल सादे समारोह में नीतीश ने आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली. नीतीश के बाद डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव ने पद औऱ गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में राबड़ी देवी राजद के कई बड़े नेता और जदयू के नेता सहित कई लोग शामिल हुए. आज सिर्फ सीएम और डिप्टी सीएम ने ही शपथ ली.
महागठबंधन से भाजपा और फिर भाजपा से गठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार आज आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव भी शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण बिल्कुल सादे समारोह में दोपहर दो बजे होगा.
बिहार में नीतीश कुमार 22 साल में आठवीं बार आज सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण राजभवन में आज अपराह्न दो बजे एक सादे समारोह में होगा. बिहार में सात दलों का महागठबंधन बना है जिसमें एक निर्दलीय का भी समर्थन प्राप्त है और नीतीश कुमार अब इसका नेतृत्व करेंगे.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.