Browsing: BJP
इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत में भारतीय जनपा पार्टी की विचारधारा एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की रीति-नीति से प्रभावित होकर 500 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी पर ”सदा भ्रमित” रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि सीमा पर तनाव पर उनकी हाल की टिप्पणी को लेकर भारत चीन के सामने आत्मसमर्पण कर दे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कर्नाटक पहुंच रहे हैं। शाह रात 10.20 बजे बेंगलुरु के येलहंका एयर बेस पर पहुंचेंगे। मांड्या विश्वविद्यालय ने शाह के दौरे की पृष्ठभूमि में दो दिन के अवकाश की घोषणा की है। वह 30 दिसंबर को मांड्या विश्वविद्यालय मैदान में जन स्पंदन यात्रा सम्मेलन में भाग लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी विधायक दीबचंद्र हरंगखवाल ने बुधवार को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. इस साल राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन से इस्तीफा देने वाले वह 7वें विधायक बन गए हैं. हरंगखवाल धलाई के करमछेड़ा से आदिवासी विधायक हैं और उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया.
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद हो गया है. खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया है. जानकारी के मुताबिक खुर्शीद ने कहा- भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है.
जयराम रमेश ने भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर के बयान को बताया नफरती भाषण, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक के शिवमोगा में एक समारोह के दौरान भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी हेट स्पीच का एक स्पष्ट उदाहरण है। रमेश ने कहा कि वह उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार और 2023 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए दिन में बाद में नई दिल्ली जाएंगे। उन्होंने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया, यह कहते हुए कि बैठक के बाद चीजों का पता चलेगा।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने हमलावर रुख अपना लिया है। भाजपा के नवनियुक्त विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने रविवार को राजभवन मार्च किया और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को एक ज्ञापन सौंपा।
छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में स्थित अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया। प्रतिमा के समर्थन और विरोध पर भाजपाई और कांग्रेसी कार्यकर्ता भिड़ गए।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.