Browsing: BJP

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापेमारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है और इस मामलें को लेकर आप और बीजेपी आमने सामने है। आप ने जहां इसे अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए की गई कार्रवाई करार दिया है। वहीं बीजेपी ने इसे बड़ा घोटाला बताया है।

बिहार की सत्ता में आरजेडी के एक बार फिर से लौटने के बाद लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने केंद्र सरकार को तानाशाह करार देते हुए कहा कि मोदी को सत्ता से बेदखल किया जाना चाहिए. RJD चीफ ने पत्रकारों द्वारा 2024 के आम चुनावों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हमे तानाशाही सरकार को हटाना है, मोदी को हटाना है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता सौगत रॉय के खिलाफ विवादित बयान दिया है. पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने गुरुवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय अपने उस बयान के लिए “जूतों से पीटे जाएंगे” जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के आलोचकों के बारे में कुछ कहा था.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश को सभी मानकों पर अग्रणी बनाने के लिए ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन की शुरुआत की. केजरीवाल ने कहा, “हमें भारत को एक बार फिर दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है. हमें भारत को फिर से महान बनाना है.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने उनमें से 16 को गिरफ्तार कर लिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज बुधवार को बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का ऐलान कर दिया. पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को इसका सदस्य बनाया गया है.

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के हैदराबाद में प्रस्तावित शो ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है, जब शहर के एक भाजपा विधायक ने कार्यक्रम को रोकने और कलाकार को पीटने की धमकी दी. बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर कॉमेडियन ने शो को आगे बढ़ाया तो वह उनकी पिटाई करेंगे और कार्यक्रम स्थल को जला देंगे.विवादास्पद विधायक का कॉमेडियन को धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि फारूकी ने उनके देवताओं पर मजाक बनाकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

बिहार में बीजेपी का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार बना ली है. उन्होंने बुधवार को सीएम पद की शपथ ली है. उसके बाद तिलमिलायी भाजपा उनपर बड़े-बड़े आरोप लगा रही है. इसका नीतीश कुमार ने तीखा जवाब दिया है. बिना किसी का नाम लिए नीतीश ने कहा “आपने एक आदमी (सुशील मोदी) को यह कहते सुना कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता हूं, ये क्या मजाक है! यह फर्जी बात है और बकवास है. मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी.