Browsing: Bus full of children

पंजाब के अमृतसर में जालंधर रोड पर गांव जंडियाला के निकट मंगलवार दोपहर ढाई बजे रास्ता नहीं देने पर नाराज बाइक सवार युवक ने बच्चों से भरी स्कूल बस पर गोलियां चला दीं। चालक ने बस को साइड पर सुरक्षित रोकने के बाद लोगों की मदद से आरोपी बाइक सवार को काबू कर पेड़ से बांध दिया। इस पर युवक ने लोगों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।