Browsing: campaign
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आज यहां नई दिल्ली में “एक सप्ताह एक प्रयोगशाला (वन वीक वन लैब)” अभियान शुरू किया।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वर्ष 2022 में जिहादी आतंकवाद के ख़िलाफ़ जबरदस्त अभियान चलाया. एनआईए द्वारा जिहादी आतंक के खिलाफ 35 मामले दर्ज किए गए हैं.
विश्व हिंदू परिषद की हिमाचल प्रदेश इकाई पूरे प्रदेश में 20 नवंबर से पांच दिसंबर तक ‘हित चिंतक’ अभियान चलायेगी ।
श्री जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष अतिथि थे। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि यह समापन समारोह संकल्प की शुरुआत है। दुनियाभर के लोगों का यहां आना, इस विषय पर चर्चा-चिंतन करना और समाधान का रास्ता दिखाना बड़ी उपलब्धि है।
यह दिवाली भारत के कई शहरों के लिए पहले के मुकाबले अलग तरह की थी। मगर आमतौर पर दिवाली पर सुनाई देने वाले पटाखों के शोर की जगह ‘हमें गर्व है’ गीत और ‘हरा गीला, सूखा नीला’ के नारों ने ले ली।
हर दिन, हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत जवाहर लाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि आयुर्वेद भारत की महाशक्ति है और इसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए सबको मिलकर प्रसास करना होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जेएनयू के स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज की ओर से किया गया था।
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का लक्ष्य शहरों को कचरे से मुक्त बनाना है। इसके लिए प्रमुख पहलुओं में से एक है स्रोत पर ही कचरे को अलग करना। यह महत्वपूर्ण कदम पुराने डंपसाइट्स में जाने वाले कचरे की मात्रा को कम करने में मदद करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान – रोजगार मेला – का शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दिल्ली के चांदनी चौक से स्वच्छ भारत 2022 के अंतर्गत पूरे भारत में मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल विभाग के सचिव श्री संजय कुमार तथा मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया विज्ञान भारती (विभा) के सहयोग से वर्तमान में ‘लाइफ-लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ के तहत अग्नि तत्व पर जागरूकता पैदा करने के लिए एक अभियान चला रहा है। इस अभियान में अग्नि तत्व की मूल अवधारणा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, समुदायों और प्रासंगिक संगठनों को शामिल करते हुए देश भर में सम्मेलन, सेमिनार, कार्यक्रम और प्रदर्शनियां करना शामिल हैं। अग्नि तत्व एक तत्व है जो ऊर्जा का पर्याय है और पंचमहाभूत के पांच तत्वों में से एक है।