Browsing: CBI arrests sub-inspector of Delhi Police

दिल्ली पुलिस खुद को ‘दिल की पुलिस’ होने का ढिंढोरा पीटती है लेकिन उसकी करतूतों से तो यही लगता है कि पुलिस का दिल भ्रष्टाचार के बगैर धड़कता ही नही है। आए दिन पुलिस के भ्रष्टाचार के एक से बढ़ कर एक मामले सामने आने से लगता है कि भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को किसी का डर नहीं है।पुलिसकर्मियों के निरंकुश और बेखौफ हो जाने से वरिष्ठ पुलिस अफसरों की भूमिका पर भी सवालिया निशान लग जाता है।