Browsing: Chhattisgarh
ओडिशा के नबरंगपुर जिले के चार लोगों के शव सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांकेर-कोंडागांव राजमार्ग के किनारे एक कुएं से मिले हैं. ये चारों लोग 10 दिसंबर से लापता थे. उमरकोट के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार जेना ने कहा कि जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, उसमें चारों व्यक्तियों के शव मिले हैं.
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को इसी अदालत में स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सिलसिलेवार कई ट्वीट करके यह जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में अमेठी बाइपास (एनएच- 931) के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन के निर्माण को 283.86 करोड़ रुपये के साथ मंजूरी दी गई है।
छत्तीसगढ़: राज्य में अब आबादी के अनुसार मिलेगा आरक्षण, विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ बिल
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां खदान धंसने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस और SDRF की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है. शवों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा की शुक्रवार को ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। विशेष सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए आरक्षण का नया अनुपात तय करने वाला विधेयक पेश करने वाले हैं।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) की 29वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुरैना में किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि कृषि का क्षेत्र विशाल और चुनौतीपूर्ण है।
राज्यपाल अनुसुईया उइके आज खारून नदी के तट पर महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व में शामिल हुई। राज्यपाल सह अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने महादेव घाट में खारून नदी की संध्या आरती की और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में स्थित एनएमडीसी का नगरनार स्टील प्लांट शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 को शुरु होने के करीब पहुंच गया, जब श्री सोमनाथ नंदी, निदेशक तकनीकी, एनएमडीसी ने कोक बैटरी नंबर 1 की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री के प्रवीण कुमार, ईडी प्रभारी, नगरनार स्टील प्लांट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान दिवाली के बाद अगली सुबह राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले में स्थित जजंगिरी गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने यहा गौरा-गौरी की पूजा और राज्य में सुख समृद्धि रहे इसकी कामना की.