Browsing: CM

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है ये सनसनीखेज वारदात मीडिया के सामने ही हुई.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सासाराम और बिहारशरीफ शहरों में रामनवमी समारोह के दौरान सांप्रदायिक तनाव पर चर्चा करने के लिए रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री दिखाने के मामले में गुजरात हाई कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर कई सवाल सवाल दागे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश की तरफ से हाईड्रो पावर प्लांट पर प्रस्तावित वाटर सैस लगाने का मुद्दा बुधवार को अपने पहाड़ी राज्य समकक्ष सुखविंदर सुखू के समक्ष उठाया।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से सूरत से गिरफ्तार कर लिया है.

सौरभ जस्सल (आईएएस: 2018: एचपी), अतिरिक्त उपायुक्त (देव)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), धर्मशाला को मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश कैंप, धर्मशाला का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा पर आधारित ये बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों तक पहुंचने वाला बजट है।

25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में छह साल पूरे हो जाएंगे। इसके साथ वह यूपी में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे।