Browsing: co-chaired the ASEAN-India Economic Ministers’ 19th Meeting

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कंबोडिया के वाणिज्य मंत्री पैन सोरासाक के साथ मिल कर 16 सितंबर को कंबोडिया के सिएम रीप सिटी में आयोजित आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियो की 19वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। आसियान के सभी 10 देशों- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के आर्थिक मंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।