Browsing: congress

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल की एक टिप्पणी को ‘अस्वीकार्य’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि भगवद् गीता भारतीय सभ्यता का मौलिक स्तम्भ है. पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने गुरुवार को दावा किया कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम में, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी.

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। देर शाम जारी की गई इस लिस्ट में 17 उम्मीदवारों को नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट मंगलवार जारी की थी, जिसमें 46 उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरी लिस्ट आने के बाद हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। बीजेपी पहले ही सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नये अध्यक्ष चुने गए हैं, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को पराजित कर जीत हासिल कर ली है. सुबह 10 बजे के बाद से चली वोटों की गिनती दोपहर 1.30 तक चलती रही. जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं.

कांग्रेस ने 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें ऊना जिले के हरोली से उसके विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री का भी नाम शामिल हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी किस्मत आजमा रही है. इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी की निंदा की है. दरअसल गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की थी.

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कांग्रेस के पूर्व सांसद देवराज पटेल के बयान पर विवाद बढ़ गया है. रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता अपनी बेटियों की शादी मुस्लिमों से कराकर उन्हें अपना दामाद बनाते हैं और जनता को हिंदू मुस्लिमों के मुद्दों पर गुमराह करते हैं. पूर्व सांसद के इस बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम और जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने वोट डाला. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं.

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के बेल्लारी में हादसे का शिकार हो गई है. कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ता करंट का शिकार हो गए हैं. सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के साथ अपने परिवार के जुड़ाव को याद करते हुए कर्नाटक के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश की.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण अध्यक्ष के साथ उस दिशानिर्देश के विषय को उठाया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के ‘डेलीगेट्स’ (निर्वाचित मंडल के सदस्य) को मतपत्र पर उनकी पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे ‘1’ लिखने को कहा गया है. दरअसल, मतपत्र में मल्लिकार्जुन खरगे का नाम क्रमांक ‘1’ पर और थरूर का नंबर ‘2’ पर है.

आम आदमी पार्टी दस साल में पहली बार गुजरात में आक्रामक रूप से प्रचार कर रही है. यह राजनीतिक दलों और मतदाताओं के लिए चर्चा का विषय बन गया है. राजनीतिक विश्लेषकों और समाजशास्त्री का कहना है कि पार्टी अपने सफल मॉडल और नेतृत्व के बारे में एक धारणा बनाने में सक्षम रही है, लेकिन यह एक दोधारी तलवार है और संभावना है कि आप या तो एक राजनीतिक दल या दोनों को नुकसान पहुंचाएगी.