Browsing: congress
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस (Congress) पार्टी से अपने पांच दशक पुराने संबंध खत्म करने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आखिरकार गुलाम नबी ने भी खुद को ‘‘आजाद’’ कर ही लिया. कांग्रेस को 2020 में अलविदा कह भाजपा में शामिल हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘जहां तक कांग्रेस की बात है यह तो कई महीनों और सालों (वर्षों) से स्पष्ट है कि उसकी अंदरूनी स्थिति क्या है.
जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में जयवीर शेरगिल ने लिखा, ‘मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है जो चापलूसी में लिप्त हैं और लगातार ज़मीनी हकीकत की अनदेखी करते हैं.’
कांग्रेस ने लॉन्च किया भारत जोडो यात्रा का लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट का अनावरण किया
जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एक राय होकर यह चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें. गहलोत ने राहुल गांधी से भी मांग की है कि वे अध्यक्ष का पद स्वीकार करें. अशोक गहलोत ने कहा कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो कांग्रेस में निराशा छा जाएगी और कई नेता घर बैठ जाएंगे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि उनके पास निरंतर अपमान और बहिष्कार के कारण इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा नहीं था. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि वह पार्टी का सदस्य बने रहेंगे. “मैंने हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस की संचालन समिति की अध्यक्षता से भारी मन से इस्तीफा दिया है.
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दोबारा आसीन होने से इनकार कर दिया है. राहुल गांधी के इनकार के बाद अब पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आ रहे है, जिनमें अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा शामिल हैं. इसके साथ अशोक गहलोत और भूपेश बघेल का नाम भी शामिल हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश को सभी मानकों पर अग्रणी बनाने के लिए ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन की शुरुआत की. केजरीवाल ने कहा, “हमें भारत को एक बार फिर दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है. हमें भारत को फिर से महान बनाना है.
हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा दिल्ली में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए.
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं. इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी है. जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि सोनिया गांधी की कोरोना की जांच पॉजिटिव आयी है. वह कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार आइसोलेशन में हैं. इससे पहले सोनिया गांधी इसी साल जून महीने में कोरोना पॉजिटिव हुई थीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से फ्री के रेवड़ी कल्चर पर तगड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी आ सकता है और मुफ्त पेट्रोल-डीजल देने की घोषणा कर सकता है अगर उनकी राजनीति स्वकेंद्रित है. ऐसे लोग हमारे बच्चों से अधिकार छीन सकते हैं और देश को आत्मनिर्भर बनने से रोक सकते हैं.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.