Browsing: country
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद स्थित अहमदाबाद एजुकेशन सोसाइटी में एक सार्वजनिक समारोह में अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना को भी हरी झंडी दिखाई और कालूपुर स्टेशन से दूरदर्शन केंद्र मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की। प्रधानमंत्री ने गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वहां से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से यात्रा की।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने आज प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय-साउथ ब्लॉक के लॉन में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री चौहान को तीनों सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 29 सितंबर 2022 को अरूणाचल प्रदेश की दिवांग घाटी के अनिनि गांव में तीसरी कॉर्प के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक के क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं का जायजा लिया और देश की रक्षा तैयारियों का स्थल पर जाकर आकलन किया। रक्षामंत्री ने इन इलाकों में तैनात जवानों से भी बातचीत की
केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को नई दिल्ली में 13वीं फिक्की ग्लोबल स्किल्स समिट 2022 का उद्घाटन किया और उसे संबोधित किया। इसका विषय था “शिक्षा से रोजगार तक-इसे संभव बनाना”।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों व समाज के अन्य वर्गों को आजादी के अमृतकाल में आजादी के किस्सों से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आजादी से जुड़े किस्से, कहानियां, चर्चा और इससे जुड़ी बातें होती रहनी चाहिए, ताकि हम आने वाली युवा पीढ़ी को बता सकें कि देश को आजादी कैसे मिली।
केंद्रीय ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में “जलदूत ऐप और जलदूत ऐप ई-ब्रोशर” को जारी किया।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में मदर टेरेसा क्रिसेंट, नई दिल्ली के पास सरदार पटेल कैंप में मलिन बस्ती (झुग्गी-झोंपड़ियों) में रहने वाली महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं ।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के कलोल में 150 बेड के ESIC अस्पताल व उमिया माता क. पा. एजुकेशनल ट्रस्ट के 750 बेड के आदर्श मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया, केन्द्रीय श्रम एवं रोज़ग़ार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव और श्रम एवं रोज़ग़ार राज्यमंत्री श्री रामेश्वर तेली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
PFI पर छापे के बाद NIA की जांच में नित नए सनसनीखेज खुलासे हो रहे है जो कि देश और समाज के लिए अत्यंत गम्भीर है. खुलासों से साबित हो रहा है कि PFI के मंसूबे कितने खतरनाक है.
NIA की जांच में pfi के प्लान का खुलासा हुआ. जिसमें 2047 तक देश को इस्लामिज्म मुल्क बनाने के लिए सिलसिलेवार संगठन के प्लान क्या थे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा के ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। देश में चिकित्सा विश्वविद्यालयों की संख्या 2013-14 में तीन सौ 87 से बढ़कर 2022 में पांच सौ 96 हो गई है।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.