Browsing: Death
मध्य प्रदेश के मुरैना में पटाखों के एक अवैध गोदाम में आज यानी गुरुवार 20 अक्टूबर को जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि जिस बिल्डिंग में यह अवैध गोदाम चल रहा था वह पूरी तरह से धराशायी हो गई. इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है और कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है.
पटियाला के नाभा में डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने के बाद डीएसपी को सिविल अस्पताल नाभा में लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह गोली उन्हें अपनी सर्विस पिस्टल से न लग कर, लाइसेंसी पिस्टल से लगी है। बताया जा रहा है कि डीएसपी भुल्लर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में तैनात थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
चारधाम यात्रा में इस बार कई नए रिकॉर्ड बने हैं. तीर्थयात्रियों की संख्या ने इस बार यात्रा के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर नए रिकॉर्ड बनाए हैं. अब तक चारधाम यात्रा में 42 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. अब तक बदरीनाथ धाम में 15.14 लाख, केदारनाथ धाम में 14.25, गंगोत्री में 6.0 लाख, यमुनोत्री में 4.73 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं. वही इस बार की चारधाम यात्रा में बीते पांच सालों के बाद इस बार सबसे अधिक तीर्थयात्रियों की मौत भी हुई है.
पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय नागरिकों का पड़ोसी देश ने बुरा हाल कर रखा है। स्थिति यह है कि पिछले नौ महीने में पाकिस्तान की जेलों में बंद छह भारतीयों की मौत हुई है। यह मौत कैसे हुई और क्यों हुई इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। जिन छह कैदियों की मौत हुई है उसमें से पांच मछुआरे हैं। पाक की जेलों में बंद अपने लोगों की रिहाई के लिए भारत पड़ोसी देश के सामने कई बार यह मुद्दा उठा भी चुका है।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में आज बुधवार को भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एएनआई ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि घायल लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमद् पंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की आज रविवार को मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है.साइरस पल्लोनजी मिस्त्री का आज 54 साल की उम्र में निधन हो गया है. साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे . यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकराने से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.