Browsing: declared
बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. गुरुवार (23 मार्च) को केंद्रीय आलाकमान की ओर से पत्र जारी कर इसकी घोषणा हुई.
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है। भाजपा दोबारा में सत्ता में आने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करेगी।
आतंकवाद पर लगाम कसने के मोर्चे पर भारत सरकार ने एक अहम फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के एक ऑफशूट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि वसीयत के जरिये संपत्ति पर दावा करने वाले का दायित्व है कि वह वसीयत की सत्यता सिद्ध करे। सिर्फ इसलिए कि वसीयत पंजीकृत है, इसका मतलब यह नहीं है कि इसकी सच्चाई सिद्ध करने की कानूनी आवश्यकताओं का पालन नहीं किया जाएगा।
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद जारी रहने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मांग की कि उच्चतम न्यायालय का फैसला आने तक सीमाओं के आसपास के विवादित क्षेत्रों को ‘केंद्र शासित प्रदेश’ घोषित किया जाना चाहिए.
राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी वर्ष 2023 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार उत्तर प्रदेश के मदरसों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को भी रहेगा. साप्ताहिक अवकाश को शुक्रवार से रविवार करने के सुझाव पर जनवरी में किसी समय चर्चा होने की संभावना है.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर पद की प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. पार्षद शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की महापौर पद की उम्मीदवार होंगी. जबकि आले मोहम्मद इकबाल उप महापौर पद के उम्मीदवार होंगे. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी ने शैली ओबेरॉय मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है.
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में वर्ष 2018 में हुई टोया कॉर्डिंग्ले की हत्या के संदिग्ध राजविंदर सिंह पर पुलिस ने 10 लाख डॉलर (5,27,15,062 रुपये) का इनाम घोषित किया है। उसका सुराग देने वाले को यह राशि दी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने दुनियाभर के लोगों से आरोपी को दबोचने में सहयोग की अपील की है।
दिल्ली में आज यानि छठ के दिन शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना ने अपनी विशेष शक्तियों का उपयोग करते हुए छठ के महापर्व पर दिल्ली में ‘ड्राई डे’ अनाउंस किया है.
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अपने नेता कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य बिश्नोई को हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।