Browsing: Deepawali

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दीपावली के संकल्पों को सिद्ध कर, टीम मध्यप्रदेश राम राज्य की अवधारणा को प्रदेश में साकार करेगी। मुख्यमंत्री चौहान दीप पर्व पर निवास कार्यालय से सभी मंत्रियों, राज्य व जिलास्तरीय अधिकारियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि लाए।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “मैं देशवासियों तथा विदेशों में रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय को पावन प्रकाशोत्सव, दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

आज धनतेरस है।धनतेरस दीपावली की दस्तक है। हम धनतेरस की चौखट पर खड़े होकर दीपावली की तरफ देखते हैं, धनतेरस स्वास्थ्य और समृद्धि के बीच जागरूकता का पर्व है। धनतेरस लक्ष्मीपूजा और नए बरतन खरीदने के कर्मकांड के साथ ही आयुर्वेद के प्रणेता व वैद्यकशास्त्र के देवता भगवान धन्वंतरि का जन्मदिन भी है।

दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में अयोध्या का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब पांच बजे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे तथा इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। शाम लगभग 5:45 बजे प्रधानमंत्री प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे।