Browsing: Defense Ministers’ Meeting
वर्ष 2022 में भारत-आसियान संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कंबोडिया के सिएम रीप में आज भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसे ‘आसियान-भारत मैत्री वर्ष’ के रूप में भी मनोनीत किया गया है।
कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय रक्षा मंत्री समदेच पिचे सेना टीईए बान्ह के निमंत्रण पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 22 नवंबर से 23 नवंबर, 2022 तक कंबोडिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स प्लस (एडीएमएम प्लस) के अध्यक्ष के रूप में कंबोडिया सिएम रीप, कंबोडिया में 9वीं वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है और रक्षा मंत्री 23 नवंबर, 2022 को इसको संबोधित करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए दिनांक 23 से 25 अगस्त, 2022 तक ताशकंद, उज्बेकिस्तान का दौरा कर रहे हैं । इस वार्षिक बैठक के दौरान एससीओ सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और उम्मीद है कि विचार-विमर्श के बाद एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की जाएगी । इस बैठक में राजनाथ सिंह का संबोधन दिनांक 24 अगस्त, 2022 को होगा।