Browsing: DefExpo-2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर में 12वें डेफएक्सपो के दौरान इंडिया पवेलियन में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा डिजाइन एवं विकसित किए गए एक स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 का अनावरण किया।

डेफएक्सपो 2022 के एक भाग के रुप में दूसरा भारत-अफ्रीका रक्षा संवाद 18 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने इस दौरान कई अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 18 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में 12वें डिफेंस एक्सपो के दौरान भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता (आईएडीडी) के दौरान अफ्रीकी राष्ट्रों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेंगे। संवाद का व्यापक विषय ‘इंडिया-अफ्रीका: अडॉप्टिंग स्ट्रेटेजी फ़ॉर सिनरजाइज़िंग एंड स्ट्रेंथनिंग डिफेंस एंड सिक्योरिटी कोऑपरेशन’ है।

डेफएक्सपो-2022 के लिए मीडिया पंजीकरण आज केवल उन मीडिया कर्मियों के लिए शुरू किया गया है जिन्होंने इसके लिए पहले (22 फरवरी में) पंजीकरण नहीं कराया था । यह पंजीकरण दिनांक 05 सितंबर 2022 तक खुला रहेगा ।