Browsing: Delhi
ढाई लाख वाहन बरामद करने में पुलिस नाकाम
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली के लाल किले में लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा शाम 4 बजे के एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का पूरा एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) आज 434 दर्ज हुआ है जिसमें बीते कल के मुकाबले एक्यूआई (371) में 63 अंकों की वृद्धि देखी गई है।
केंद्रीय गृह सचिव ने दिल्ली हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचागत सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने के प्रयासों की समीक्षा के लिए प्रमुख हितधारकों के साथ आज नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली ने कोहरे के कारण कम दृश्यता की स्थिति के मद्देनजर एक सलाह जारी की है और प्रक्रिया शुरू की है. हवाईअड्डे के अधिकारियों ने शनिवार को यात्रियों को एक परामर्श में कहा कि हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के खतरे से निपटने के लिए हवाईअड्डे पर कई प्रक्रियाएं की गई हैं.
लायंस क्लब दिल्ली वेज ने नए साल 2023 की शुभ शुरुआत के लिए 5 जनवरी गुरुवार को राजनयिक मित्रों परिवारों के साथ अक्षरधाम मंदिर की यात्रा का आयोजन किया है।
दिल्ली के मेयर चुनाव के लिए हो रहे चुनाव के बीच एमसीडी सदन में ही आप और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट के कारण बिना मेयर के चुनाव के ही सदन को स्थगित करना पड़ा. अब आगामी सदन की तारीख को दिल्ली मेयर का चुनाव होगा, जिसकी तारीख उपराज्पाल विनय कुमार सक्सेना तय करेंगे.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छह और सात जनवरी, 2023 को दिल्ली में मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी में गति लाने के लिये यह एक और पहल की जा रही है। मुख्य सचिवों का इस तरह का पहला सम्मेलन जून 2022 को धर्मशाला में आयोजित किया गया था।
विजय चौक के पास दिल्ली पुलिस के एक जवान ने खुद को आग लगा ली. बताया जाता है कि हेड कांस्टेबल कुलदीप ने खुद आग लगाई थी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया और इसके बाद घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल भेजा गया.
दिल्ली से पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में हवा में खराबी का पता चलने के बाद उसकी बुधवार (4 जनवरी) को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. एयर इंडिया ने कहा कि 210 यात्रियों को लेकर विमान सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतरा है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.