Browsing: Delhi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मार्गदर्शन में, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा धान की पराली के कुशल प्रबंधन के लिए विकसित पूसा डीकंपोजर के किसानों द्वारा बेहतर व इष्टतम उपयोग के उद्देश्य से पूसा, दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला आयोजित की गई, जिससे सैकड़ों किसान मौजूद थे एवं 60 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के माध्यम से हजारों किसान वर्चुअल भी जुड़े।

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जिसके मुताबिक 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्य सचिवों से कहा है कि वे इस विषय पर चर्चा के लिए उसके समक्ष 10 नवंबर को उपस्थिति हों।

सुप्रीम कोर्ट ने पैगम्बर मुहम्मद पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल को एक बड़ी राहत प्रदान दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘यथास्थान झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना’ के तहत झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए दिल्ली के कालकाजी में बनाए गए 3024 नवनिर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन किया और दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित एक कार्यक्रम में भूमिहीन कैंप में पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी झुग्‍गी-झोपड़ी वासियों के पुनर्वास के लिए दिल्ली के कालकाजी में ‘यथास्थान झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना’ के अंतर्गत बनाए गए 3024 नवनिर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और 2 नवम्‍बर, 2022 को शाम 4:30 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भूमिहीन कैंप के पात्र लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपेंगे।

केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय से यूनिटी रन का नेतृत्व करेंगे।

दिल्ली में आज यानि छठ के दिन शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना ने अपनी विशेष शक्तियों का उपयोग करते हुए छठ के महापर्व पर दिल्ली में ‘ड्राई डे’ अनाउंस किया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टरों के खिलाफ जारी अभियान में पाकिस्तान के ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के चार शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय लखविंदर सिंह उर्फ मटरू, 21 वर्षीय गुरजीत उर्फ गुरी, 26 वर्षीय हरमंदर सिंह और 28 वर्षीय सुखदेव सिंह उर्फ सुखा के रूप में हुई है.

दिवाली के बाद से ही राजधानी दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है. इसके साथ ही एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है. शनिवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 355, मथुरा रोड क्षेत्र में 340 और नोएडा में 392 दर्ज किया गया.