Browsing: Delhi
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितता के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी शाखा विभिन्न राज्यों और संयुक्त अरब अमारात में पैसों के लेनदेन में घोटाले से जुडे इस मामले की जांच कर रही है।
एलजी बनाम दिल्ली सरकार की लड़ाई में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने आप की तरफ से दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों और पोस्ट को हटाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उपराज्यपाल के पक्ष में अंतरिम आदेश जारी किया है.
राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर कल हुई पार्टी विधायकों की बैठक अनुशासन के खिलाफ है। आज जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विधायकों ने क्या वास्तव में त्यागपत्र दिया है और इस्तीफा देने वाले कितने विधायक हैं।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली जल बोर्ड, एक बैंक और निजी कंपनी के खिलाफ पानी बिल में 20 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान सहित देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. शनिवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के ऊपर बने लो प्रेशर की वजह से लगातार चौथे दिन भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है.
महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से घमासान चल रहा है और शिंदे गुट-उद्धव गुट में तकरार जारी है. हाल ही में पंचायत चुनाव रिजल्ट के बाद तल्खी और बढ़ गई है. वहीं उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए शिंदे पर कड़ा प्रहार किया है और कहा है कि वह (सीएम एकनाथ शिंदे) आज फिर दिल्ली में ‘मुजरा’ करने गए हैं… महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट दूसरे राज्यों में
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अपनी महत्वपूर्ण बरामदगियों का क्रम जारी रखते हुए तकरीबन 65.46 किलोग्राम वजन और तकरीबन 33.40 करोड़ रुपये मूल्य की 394 विदेशी सोने की छड़ें जब्त की हैं जिनकी तस्करी पड़ोस के पूर्वोत्तर देशों से की जा रही थी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को सुबह 11 बजे दिल्ली का दौरा करेंगे. वह विशेष विमान से सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. दरअसल गहलोत ने पार्टी विधायकों की देर रात बैठक बुलाई , जिसे यह साबित करने वाला कदम बताया जा रहा है कि पार्टी प्रमुख के लिए चुनाव लड़ने के लिए उन पर शीर्ष नेतृत्व का दबाव है.
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक हवलदार समेत दो लोगों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया कि गांधी नगर थाने की सीलमपुर पुलिस चौकी के हवलदार अमित मलिक और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के एमसीडी चुनाव प्रभारी और विधायक दुर्गेश पाठक सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय पहुंचे। दुर्गेश पाठक सुबह करीब साढ़े दस बजे ईडी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने एंट्री रजिस्टर पर दस्तखत किए और बिल्डिंग के अंदर चले गए।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.