Browsing: democracy

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना लंदन में दिये उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग दूसरे देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र भारत की जनमानस की रगो और संस्‍कृति में रचा-बसा है। आज आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम की 97वीं कड़ी में उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारतीय समाज की प्रकृति भी लोकतांत्रिक है। उन्‍होंने कहा कि डॉक्‍टर भीमराव आम्‍बेडकर ने बौद्ध भिझुओं के संघ की तुलना संसद से की थी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 3 जनवरी को राजभवन, जयपुर में संविधान उद्यान, मयूर स्तंभ, राष्ट्रीय ध्वज पोस्‍ट का उदघाटन किया तथा महात्मा गांधी और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया।

भारतीय प्रेस परिषद ने “राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया। केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि थे और उन्‍होंने “नॉर्म्‍स ऑफ जर्नलिस्टिक कंडक्‍ट, 2022” का विमोचन किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने हिमाचल के गौरव और स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्री श्याम सरन नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर में सम्मान मिलता है, क्योंकि वह ऐसे देश के प्रधानमंत्री है, जहां लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं और जो महात्मा गांधी का देश है.

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज जोर देकर कहा कि लोकतंत्र के फलने-फूलने के लिए मानवाधिकार सर्वोत्कृष्ट हैं तथा उन्होंने प्रत्येक नागरिक से दूसरों के मानवाधिकारों के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए काम करने का आग्रह किया क्योंकि “यह उनके अपने मानवाधिकारों के संरक्षण की सबसे सुरक्षित गारंटी है।”

बीती 8 अक्टूबर को संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्य तिथि पर नई दिल्ली स्थित नारायण दत्त तिवारी भवन के सभागार में लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र और लोकतंत्र बचाओ अभियान के तत्वावधान में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

भारत के चुनाव आयोग ने शिवसेना के दो गुटों के बीच चल रही तनातनी के बीच चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने के एक दिन बाद निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग की आलोचना की है. सिब्बल ने कहा कि यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है. चुनाव आयोग परदे के पीछे सरकार का काम करता है, वे इसे चुनाव आयोग कहते हैं! सरकार के इशारों पर काम करने वाली संस्थाओं पर शर्म आती है!