Browsing: Deputy CM
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के घर में नया मेहमान आया है. तेजस्वी यादव बेटी के पिता बने हैं. इसकी जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने खुद ट्वीट कर दी है.
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में उनके प्रति ‘जहर’ भरा है और वह उनकी ‘हत्या’ भी करा सकते हैं.
बिहार में महागठबंधन सरकार के पांच महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन पहली बड़ी दरार सोमवार को तब सामने आई जब जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से अपने विधायक को नियंत्रित करने के लिए कहा.
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का काफिला सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उपमुख्यमंत्री को एस्कॉर्ट कर रही गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में दुष्यंत चौटाला को तो चोट नहीं आई हैं लेकिन उनकी सुरक्षा में लगे गार्ड्स को मामूली चोटें आई हैं.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को सपा में आने और मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में दो डिप्टी सीएम घूम रहे हैं. ये लोगों मौके की तलाश में हैं कब मुख्यमंत्री बनें.
तिहाड़ जेल में मालिश करवाते दिखे सत्येंद्र जैन, वायरल हुआ वीडियो, डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कही यह बात
आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर जांच एजेंसी ईडी ने पिछले दिनों कोर्ट में शिकायत की थी कि उन्हें जेल के अंदर वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. हेड, फुट और बैक मसाज जैसी सुविधाओं के साथ अन्य सहूलियतें दी जा रही हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. उन्होंने सोमवार को लालबागचा राजा पंडाल में पूजा की. प्रसिद्ध लालबाग के राजा गणपति का दर्शन कर उन्होंने भगवान का आर्शीवाद लिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे.
बिहार में नीतीश सरकार के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद से ही आरजेडी कोटे के मंत्री विवादों में आ गए हैं। मंत्रियों की छवि सुधारने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कई नियम लागू किए है। तेजस्वी ने आरजेडी के मंत्रियों से कहा कि कोई भी नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे और साथ ही किसी भी कार्यकर्ता को अपने पैर नहीं छूने देंगे। साथ ही उन्हें ईमानदार रहने और शालीन व्यवहार करने की सलाह दी गई है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि 10 लाख नौकरियां दी जाएगी और इसको आगे बढ़ाकर 20 लाख भी किया जाएगा. बिहार के हर एक युवा के दिल में जो ख्वाहिश थी, हम मिलकर उसे पूरा कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कहा कि उनकी सरकार 10 लाख सरकारी नौकरियां देनें का संकल्प पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में स्वरोजगार के भी बड़े मौके होंगे उपलब्ध कराए जाएंगे.
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है. वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शहरी विकास संभालेंगे. जानकारी के मुताबिक चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग तो सुधीर मुनघनीतवार को वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है.