Browsing: Dhami

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोशीमठ के हालातों को देखते हुए गुरुवार को एक हाईलेवल बैठक बुलाई. बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र शेखावत समेत नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अधिकारी भी मौजूद रहे.

उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार हो रहे भू धंसाव से न सिर्फ राज्य सरकार, बल्कि केंद्र सरकार भी चिंतित नजर आ रही है. केंद्र सरकार ने जोशीमठ भू- धंसाव के रहस्य का पता लगाने के लिए 6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी.

सोमवार 28 नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के टिहरी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां आयोजित सभा को संबोधित किया।

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में जारी चिंतन शिविर के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधु व तमाम वरिष्ठ अधिकारी गणों ने योग किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड पुलिस ऐप में राज्य के सरकारी और अन्य कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व-पंजीकरण सुविधा का शुभारंभ किया, जो कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कविता को आत्मा की अभिव्यक्ति व दिल से निकली आवाज बताते हुए कहा कि जिसका दिल साफ होगा मन में दया होगी, पीड़ा होगी, वही कविता लिख सकता है।

अंकिता भंडारी निर्मम हत्याकांड के बाद जहां पूरे उत्तराखंड की जनता में बेहद आक्रोश दिखाई दे रहा है तो वहीँ मीडिया ने जिस तरीके से इस मामले को उठाया और सरकार भी इस मामले बेहद संजीदा दिखाई दे रही है। आज अंकिता भंडारी हत्याकांड से आहत होकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रदेश में जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने / चौकी स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर शीघ्र इस विषय पर आदेश जारी करने का आग्रह किय।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत और उनकी अवैध संपत्ति का पता लगा कर सख्त कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में चिल्ला नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया गया है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी है. सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सेंटर की ओर से तैयार किए गए ‘पहाड़ी गमछा’ को लॉन्च किया. सीएम धामी ने अपने सरकारी आवास से इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि ब्रह्मकमल टोपी की तरह ‘पहाड़ी गमछा’ भी उत्तराखंड की पहचान का प्रतीक बनेगा.