Browsing: dip

तमिल प्रतिनिधिमंडल के 8वें समूह ने महीने भर चलने वाले “काशी तमिल संगमम” के दौरान गंगा नदी के तट पर “हनुमान घाट” में पवित्र डुबकी लगाई। इस समूह में, अधिकतर तमिलनाडु के उद्यमी शामिल थे। वाराणसी में ‘हनुमान घाट’ को पहले ‘रामेश्वरम घाट’ के नाम से पहचाना जाता था।

तमिलनाडु के छात्रों का एक समूह जैसे ही प्रयागराज शहर की यात्रा पर आया ‘संगम नगरी’ ‘काशी तमिल संगमम्’ से गूंज उठी। सोमवार को संगम घाट पर पहुंचने पर छात्रों का यह समूह ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए काफी उत्साहित नजर आया और प्रयागराज के स्थानीय निवासियों ने भी उनका तहेदिल से स्वागत किया।