Browsing: discussion

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार विदेश मंत्री सुश्री केमी बडेनोच, एमपी ने भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ताओं पर चर्चा करने के लिए आज नई दिल्ली में मुलाकात की। भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ताओं और द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक संबंधों के दायरे पर चर्चा की गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के एक सांसद की टिप्पणी पर सदन में आपत्ति जताई है. ओम बिरला ने कहा कि अगर सदस्य सदन के भीतर जाति और धर्म के आधार पर चर्चा करेंगे तो आसन को कार्रवाई करनी पड़ेगी. दरअसल, कांग्रेस सदस्य रेवंत रेड्डी ने प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारण की एक टिप्पणी को लेकर जाति के संदर्भ में कुछ कहा था.

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को “परीक्षा पे चर्चा 2023” कार्यक्रम के छठे संस्करण में भाग लेने और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर का लाभ प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने सोमवार को ऊर्जा, कारोबार और जलवायु परिवर्तन सहित द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की ।

भारत की G20 प्रेसीडेंसी की 4 से 7 दिसंबर 2022 तक निर्धारित पहली शेरपा बैठक में कल उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय शेरपाओं, उनके प्रतिनिधिमंडलों और आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों का स्वागत किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रभावी हस्तक्षेप के जरिये नीतिगत पहल और शैक्षिक सुधारों के लिए कार्य करने वाला देश का प्रमुख शैक्षिक संगठन ‘शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों के साथ मिलकर आगामी 17-19 नवंबर को नई दिल्ली के पूसा संस्थान में शिक्षा के महाकुंभ ‘ज्ञानोत्सव-2079’ का आयोजन कर रहा है।

स्कूलों में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं के लिए नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन द्वारा देश भर के स्‍कूलों में आयोजित दो दिवसीय समारोहों की एक श्रृंखला में, नीति आयोग के सीईओ श्री परमेश्वरन अय्यर ने 15 नवम्‍बर को देश भर के एटीएल स्कूलों के छात्रों के साथ नीति आयोग परिसर में और साथ ही वर्चुअली बातचीत की।

ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लीवरली अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे, इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष से मुलाकात करेंगे और ब्रिटेन-भारत संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने परिवहन अवसंरचना क्षेत्र सहित भारत में निवेश के सुनहरे अवसरों की चर्चा की। सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में कई बैठकों के बीच, श्री गडकरी ने ऑस्ट्रेलिया के सीनेटर और सहायक व्यापार एवं विनिर्माण मंत्री श्री आयरेस के साथ उपयोगी चर्चा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के बीच शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई।