Browsing: District

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को राजधानी लखनऊ का नाम बदले की मांग हुई थी. तब प्रतापगढ़ से बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर या लखनपुर रखने की मांग की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र और राज्‍य में डबल इंजन की सरकार से पिछड़े क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्‍तर में सुधार की परियोजनाओं से विकास पर ध्‍यान केंद्रित किया गया। वे आज उत्‍तर कर्नाटक के यादगिरी जिले में नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर की आधुनिक सिंचाई प्रणाली के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए 60 से अधिक किशोरियां अपने आवासीय विद्यालय से रात में सुनसान सड़कों से निकलकर 17 किलोमीटर पैदल चलीं और उपायुक्त से छात्रावास वार्डन ”अत्याचार” की शिकायत की. ”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 जनवरी 2023 को दोपहर एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्ती जिले में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती जिले में बस्ती से लोकसभा सांसद श्री हरीश द्विवेदी द्वारा 2021 से किया जा रहा है।

केन्द्रीय श्रम और रोजगार, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने राजस्थान के अलवर जिले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने से अलवर और पड़ोसी भरतपुर और धौलपुर जिलों के लगभग 2 लाख कर्मचारी, 12,000 प्रतिष्ठान और 8500 पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला 9-10 जनवरी, 2023 को मेघालय राज्य में दक्षिण-पश्चिम गारो हिल्स जिले का दौरा करने जा रहे हैं। यह क्षेत्र बांग्लादेश की सीमा पर स्थित है। यह पहला अवसर है, जब केंद्रीय कैबिनेट मंत्री इस सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा करेंगे।

पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है. ठंड की वजह से कई जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है. इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भी प्रशासन की तरफ से सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन है. राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान के दौसा जिले में भारत जोड़ो यात्रा आज 100वें दिन शुरू हुई.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आज ग्यारहवें दिन सुबह छह बजे दौसा जिले में लालसोट के गोलिया गांव से शुरू हुई।