Browsing: Divyangjan

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी डॉ. संजीव बालियान ने सोमवार को शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के मध्य राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनेक लोग मत्स्य पालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मददगार तथा सहायक उपकरण वितरित करने के लिये नागपुर में एक ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन आज नागपुर के रेशिमबाग ग्राउंड में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ‘उपकरणों की खरीद/फिटिंग के लिये दिव्यांग व्यक्तियों के लिये सहायता’ (एडीआईपी) योजना के तहत दिव्यांगजनों के लिये और ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिये किया गया था।