Browsing: Diwali
अधिकांश भारतीयों के लिए मंगलवार 24 अक्टूबर रोशनी का सबसे ज्यादा मनाये जाने वाला त्योहार दीपावली या दिवाली है।
असम उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला लिया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की जानकारी शेयर की है.
उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को अब हर महीने 500 रुपये का मोटरसाइकिल भत्ता मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल भत्ता दिये जाने की घोषणा की. शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन (लखनऊ) में ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘सरकार की ओर से पुलिसकर्मियों को दिये जाने वाले 200 रुपये मासिक मोटरसाइकिल भत्ते को बढ़ाकर 500 रुपये किये जाने की घोषणा करता हूं.’
दीपावली में हर व्यक्ति चाहता है की लक्ष्मी उस पर प्रसन्न हो लक्ष्मी देवी को प्रसन्न करने और दीवाली पर धन पाने के कुछ उपाय-
(1)- दीपावली पूजन में 11 कोड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मीजी को चढ़ाएं (एक प्लेट में रखकर अर्पण करें)। अगले दिन तीनों चीजें लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजौरी में या जहां पैसा रखते हों वहां, रख दें।
(2)- दीपावली के दिन अशोक वृक्ष की जड़ का पूजन करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 3 वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 घायल हुए हैं। ये सभी मजदूर दिवाली मनाने घर जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक पंजाब सिविल सचिवालय में संपन्न हुई। इसमें पंजाब कैबिनेट ने तीन अहम फैसले लिए। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। इन फैसलों में धार्मिक ग्रंथों को लेकर जाने वाली गाड़ियों को टैक्स मुक्त करना, नाैकरी में पंजाब के युवकों को प्राथमिकता देने के लिए भर्ती नियमों में बदलाव, मोहाली मेडिकल मेडिकल कालेज के नए स्थान को मंजूरी देना शामिल है।
दिवाली में घर जाने के लिए रेल टिकट कंफर्म नहीं होने पर लोग बस का सहारा ले रहे हैं. बसों में भीड़ होने की वजह से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने दिवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बस चलाने का फैसला किया है.
दिवाली से पहले मुंबई को दहलाने की साजिश रची जा रही है। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को बुधवार रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर में कई जगह बम धमाकों की धमकी दी। उसने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कहा कि समूचे मुंबई महानगर में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम फिट कर दिए हैं। यह धमकी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और उसने सुरक्षा बढ़ा दी।
देश के आम लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. दिवाली से ठीक पहले अमूल ने चुपके से शनिवार सुबह दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने बताया कि अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.
बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है. नीतीश कुमार की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि कर दी. डीए अब 38 फीसदी मिलेगा. इससे पहले 34 फीसदी था. राज्य मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.