Browsing: ed

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समीर विश्नोई तथा अन्य आरोपियों

सुर्खियों में रहे राजधानी दिल्ली के कथित शराब पॉलिसी घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ED का दावा है कि आबकारी मंत्री रहे सिसोदिया भी अन्य आरोपियों के साथ कथिततौर पर सबूत मिटाने वालों में शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी ने कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को चार दिन तक ईडी की रिमांड में सौंपा।

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही शुक्रवार को करोड़पति सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीस से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में शामिल हुईं. एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम फतेही से पूछताछ कर रही है.

केंद्र सरकार ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया है. यह तीसरी बार है जब संजय कुमार मिश्रा को लगातार सेवा विस्तार दिया गया है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से गुरुवार (17 नवंबर) को जारी किए गए आदेश के अनुसार 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी मिश्रा को 18 नवंबर, 2023 तक सेवा विस्तार दिया गया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय-ED को पत्र लिखकर नान घोटाले की जांच की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री का कहना है, 2004 से 2015 के बीच हुए इस घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कहने पर एसीबी के अधिकारियों ने आरोपियों को बचा लिया।

पात्रा चॉल घोटाले में 21 अक्टूबर को संजय राउत की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी थी. उस समय भी राउत की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई थी.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला. हेमंत सोरेन ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हमने गुनाह किया है तो सीधा गिरफ्तार करो. उन्होंने कहा कि इन्होंने ED, भाजपा के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई है.क्या झारखंडियों से डर लगता है?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के मोबाइल गेमिंग ऐप धोखाधड़ी, ई-नगेट्स के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी आमिर खान के एक करीबी के आवास से 1.6 करोड़ रुपये की नकदी और 7 करोड़ रुपये के बिटकॉइन बरामद किए हैं। यह बरामदगी बुधवार देर रात कोलकाता के उल्टाडांगा स्थित रुमेन अग्रवाल के आवास से की गई।