Browsing: Election

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अशोक गहलोत की दावेदारी को लेकर आखिकार कंफ्यूजन खत्म हो गया. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने खुद स्पष्ट कर दिया वह पार्टी का चुनाव लड़ेंगे. उनके इस ऐलान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. उनके करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में राज्य पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जो चुनाव में मतदाता हैं. प्रत्येक उम्मीदवार को अपना नाम प्रस्तावित करने के लिए 10 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की आवश्यकता होती है.

कांग्रेस ने आज गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी. इसके मुताबिक चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को सात दिन के भीतर नामांकन दाखिल करना होगा. जारी अधिसूचना के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 24 से 30 सितंबर तक दाखिल किया जा सकेगा. मतदान की तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है और परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी.

कांग्रेस में नए अध्यक्ष के नामों को लेकर सियासी अटकलें तेज हैं। इसी बीच पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा- राहुल गांधी नामांकन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर रहेंगे और वे दिल्ली नहीं जाएंगे। राहुल गांधी पोस्टल बेलेट से अपना वोट दर्ज करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने आज बुधवार को खुद इस बात मुहर लगा दी. सीएम गहलोत ने कहा कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. अगर पार्टी कहेगी तो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन भरेंगे. सीएम गहलोत ने अब से कुछ देर पहले मीडिया से कहा कि जितने भी कांग्रेस जन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को सुबह 11 बजे दिल्ली का दौरा करेंगे. वह विशेष विमान से सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. दरअसल गहलोत ने पार्टी विधायकों की देर रात बैठक बुलाई , जिसे यह साबित करने वाला कदम बताया जा रहा है कि पार्टी प्रमुख के लिए चुनाव लड़ने के लिए उन पर शीर्ष नेतृत्व का दबाव है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक सहकारी समिति के चुनाव में रविवार को जीत दर्ज की। यह विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है।
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने भेकुटिया समबेय कृषि समिति की 12 में से 11 सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं एक सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई है।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने रविवार को प्रजा शक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी का गठन किया. उनकी पार्टी गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. चुनावी राजनीति में फिर से प्रवेश के बारे में अपने इरादे की घोषणा करते हुए वाघेला ने कहा, ‘लोग भाजपा के विकल्प की तलाश कर रहे हैं. मेरे लिए BJP, कांग्रेस और ‘आप’ के दरवाजे बंद हैं इसलिए मैंने ‘प्रजा शक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी’ शुरू करने का फैसला किया.

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कहना है कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की रेड करा कर भाजपा ने पूरे देश को संदेश दिया है कि देश में 2024 का लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी बनाम भाजपा यानि ‘मोदी बनाम केजरीवाल’ होगा।

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर देशभर में सियासी दलों के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच टीआरएस (TRS) ने इस चुनाव को लेकर अपना रुख साफ किया है. उपराष्ट्रपति चुनाव में टीआरएस विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेगी.