Browsing: Employees

तमिलनाडु सरकार ने नए साल पर अपने राज्य के कर्मचारियों को सौगात दी है. तमिलनाडु सरकार ने लगभग 16 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता डीए (DA)तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को यहां कहा कि शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों सहित सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) तत्काल प्रभाव से 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत किया जाएगा.

धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की पूर्व संध्या पर कर्मचारियों व पेंशनरों को तोहफा दिया है। सातवें वेतनमान की संस्तुति के क्रम में बढ़ी डर पर महंगाई भत्ते DA का शासनादेश जारी किया है। कर्मचारियों को 34 प्रतिशत व पेंशनरों को 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता DA दिया जाएगा। यह शासनादेश सचिव दिलीप जावलकर की ओर से किया गया।

असम उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला लिया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की जानकारी शेयर की है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक पंजाब सिविल सचिवालय में संपन्न हुई। इसमें पंजाब कैबिनेट ने तीन अहम फैसले लिए। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। इन फैसलों में धार्मिक ग्रंथों को लेकर जाने वाली गाड़ियों को टैक्स मुक्त करना, नाैकरी में पंजाब के युवकों को प्राथमिकता देने के लिए भर्ती नियमों में बदलाव, मोहाली मेडिकल मेडिकल कालेज के नए स्थान को मंजूरी देना शामिल है।

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने विशेष अभियान 2.0 के दौरान नियमों में ढील देने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 18 अक्टूबर, 2022 को एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल का शुभारंभ किया।

बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है. नीतीश कुमार की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि कर दी. डीए अब 38 फीसदी मिलेगा. इससे पहले 34 फीसदी था. राज्य मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.

भारतीय रेल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने बोनस देने का ऐलान किया है. रेल मंत्रालय ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार, 1 अक्टूबर को रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस को मंजूरी दी थी.

डॉ. राजेन्द्र कुमार, वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी, तमिलनाडु कैडर (1992 बैच) द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम मुख्यालय, नई दिल्ली में दिनांक 04.10.2022 को महानिदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम में महानिदेशक के पद पर प्रभार लेने से पूर्व डॉ. राजेन्द्र कुमार, आई.ए.एस. इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार में अपर सचिव के पद पर सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

केंद्रीय वित्त और कारपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बुधवार को खारघर, नवी मुंबई में ‘केंद्रीय जीएसटी परिसर’ का उद्घाटन किया। यह केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत सीजीएसटी मुंबई क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक आवासीय परियोजना है।