Browsing: Energy
यूपी-जापान एमओयू: उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत ने ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और पर्यटन के लिए एक ऐतिहासिक समझौता किया है। हाइड्रोजन उत्पादन: इस समझौते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों के प्रेम और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा से वापस आने पर लोगों के उत्साह के बारे में न्यूज एंकर रुबिका लियाकत के ट्वीट का जवाब दे रहे थे।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री द्वारा स्पष्ट रूप से निर्धारित किए गए दृष्टिकोण के अनुरूप भारत को 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान; राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पिछले सत्तर वर्षों के दौरान देश में पहली बार ‘रोग निवारक स्वास्थ्य सेवा’ पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत ऊर्जा स्रोतों में बदलाव पर जी20 कार्य समूह की दूसरी बैठक के हिस्से के रूप में, भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, खान मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय ने गांधीनगर, गुजरात में आधिकारिक सह-कार्यक्रम “ऊर्जा स्रोतों में बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाना” की मेजबानी की।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, खान मंत्रालय तथा विद्युत मंत्रालय भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत आयोजित दूसरी ऊर्जा अंतरण कार्यकारी समूह की बैठक के हिस्से के रूप में गुजरात के गांधीनगर में 3 अप्रैल, 2023 को ‘ऊर्जा वितरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाना’ विषय पर एक आधिकारिक कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वन वर्ल्ड टीबी शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने लघु टीबी निवारक उपचार (टीपीटी), टीबी-मुक्त पंचायत की आधिकारिक अखिल भारतीय शुरुआत, टीबी के लिए परिवार पर केन्द्रित देखभाल मॉडल और भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी करने सहित विभिन्न पहलों की भी शुरुआत की।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारत एक विशाल लोकतंत्र है, जिसकी विशेषताओं में एक तो जनसंख्या और दूसरी हमारे युवाओं की 60 प्रतिशत आबादी है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक ने नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के फाइनल के दिन इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
सभी जी-20 देशों के प्रतिनिधि आगामी 2-3 मार्च 2023 के दौरान रांची में होने वाले “सतत ऊर्जा के लिए सामग्री (मैटेरियल्स फॉर सस्टेनेबल एनर्जी)” विषय पर जी-20 के अनुसंधान नवाचार पहल समूह (रिसर्च इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग- आरआईआईजी) सम्मेलन में ऊर्जा सामग्री और उपकरण तथा हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी); सौर ऊर्जा उपयोग और फोटोवोल्टिक प्रौद्योगिकी से संबंधित 21वीं सदी की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।