Browsing: Entrepreneurship
स्टार्ट-अप इंडिया नवाचार सप्ताह (इनोवेशन वीक) 2023 के चौथे दिन, देश में उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में कार्यालय महानियंत्रक एकस्व (पेटेंट), अभिकल्प (डिजाइन) और व्यापार चिह्न (सीजीपीडीटीएम) से संबंधित विभिन्न मामलों व पहलों की समीक्षा के लिए एक बैठक की।
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर कल से जम्मू और कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री ने मंगलवार को मेलबर्न के डॉकलैंड्स में कंगन इंस्टीट्यूट में ‘वेट: भविष्य के लिए कौशल विकसित करने हेतु नीति वार्ता’ में विक्टोरियन स्किल्स अथॉरिटी के सीईओ श्री क्रेग रॉबर्टसन, बेंडिगो कंगन इंस्टीट्यूट की सीईओ सुश्री सैली कर्टन और ऑस्ट्रेलियाई कौशल इकोसिस्टम के लीडर्स के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान चर्चाएं युवाओं को भविष्य के कौशल से लैस करने, उन्हें रोजगार से जोड़ने और कौशल परिणामों में सुधार करने, उद्योग व अकादमिक संबंधों को मजबूत करने और कौशल संबंधी जरूरतों के लिए एक चुस्त प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए भारत में ऑस्ट्रेलियाई कौशल मानकों और प्रमाणन ढांचे को इस्तेमाल करने की क्षमता के इर्द गिर्द केंद्रित रहीं।