Browsing: Events
संसदीय कार्य मंत्रालय ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के अनुरोध पर संसद में बुधवार 5 अप्रैल, 2023 को “पॉलिसी ट्रेक – वरिष्ठ नीति निर्माताओं और प्रशासकों के साथ जुड़ाव” विषय पर एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया।
समग्र समाचार सेवा लंदन, 2 अप्रैल। आईआईडब्ल्यू इंस्पायरिंग इंडियन वुमेन के लिए पार्लियामेंट यूके के हाउस कमेटी रूम नंबर 10 में बड़ें ही गर्व का दिन…
यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन हुडको और एनबीसीसी द्वारा संयुक्त रूप से 1 अप्रैल, 2023 को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में टीम बिल्डिंग की भावना को प्रोत्साहित करने और भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए किया गया।
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस 2023 के विषय – ‘कचरे को कम करने और उसके प्रबंधन के लिए टिकाऊ और पर्यावरणीय रूप से मजबूत प्रथाओं को प्राप्त करना’ के अनुरूप स्वच्छोत्सव- अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस: कचरा मुक्त शहरों के लिए रैली का आयोजन कर रहा है।
केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज कहा कि शासन को लोगों के द्वार पर, अंतिम कतार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव है।
आज़ादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में, आगामी 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल, 2023 के बीच महाराष्ट्र के पुणे में “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ़ कश्मीर” के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक टोलिंग के लिए निगमित की गई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) और एमईआईटीवाई के तत्वावधान में ‘एमईआईटीवाई स्टार्ट-अप हब’ के सहयोग से भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोलिंग और यातायात प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय तकनीकी स्टार्ट-अप्स के साथ एक हैकथॉन का आयोजन किया गया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेने की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल संघों को सहायता योजना के तहत वित्त पोषित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) के माध्यम से देश और विदेश में उनके प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन के लिए लगातार सहायता प्रदान की जाती है।
भारत और जॉर्डन के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दे पर दूसरी सलाहकार बैठक का आयोजन आज नई दिल्ली में किया गया। इस दौरान दोनों देशों ने आपसी रक्षा संबंधों को और अधिक विस्तार के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने भारत से मोटे अनाजों के निर्यात को प्रोत्साहित करने और उत्पादकों के लिए बाजार से संपर्क बढ़ाने के लिए आज नई दिल्ली के पूसा रोड़ स्थित एनएएससी परिसर के सुब्रमण्यम हॉल में वैश्विक पोषक अनाज (श्री अन्न) सम्मेलन का आयोजन किया।