Browsing: Foundation Stone Laying

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के जूनागढ़ में ज़िला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास एवं कृषि शिविर में APMC किसान भवन का उद्घाटन किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

सोमवार 28 नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के टिहरी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां आयोजित सभा को संबोधित किया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मुरैना में आयोजित तीन दिवसीय वृहद कृषि मेला, प्रदर्शनी व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी हजारों किसानों ने इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती पर वर्चुअल उद्बोधन देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती पद्धति किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 और 12 नवंबर, 2022 को कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगे। 11 नवंबर को सुबह करीब 9:45 बजे प्रधानमंत्री विधान सौध, बेंगलुरु में महर्षि वाल्मीकि और संत कवि श्री कनक दास की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बेहतर सड़क संपर्क (कनेक्टिविटी) के जरिए मध्य प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 नवंबर बुधवार को नगालैंड सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में शामिल हुईं और उन्होंने कोहिमा में शिक्षा, सड़क बुनियादी ढांचे और वित्तीय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्यारा, तापी में 1970 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास पहलों की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में सापुतारा से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक सड़क के सुधार के साथ-साथ छूटे हुए संपर्क सडकों का निर्माण तथा तापी और नर्मदा जिलों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की जलापूर्ति परियोजनाएं शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वास्थ्य, सिंचाई, जल आपूर्ति से संबंधित गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और दीनदयाल बंदरगाह, कांडला के उन्नयन से संबंधित पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय की परियोजनाओं का आज (3 अक्टूबर, 2022) को जीएमईआरएस, गांधीनगर से उद्घाटन और शिलान्यास किया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को मुरैना में राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) के जैविक बीज फार्म का शिलान्यास किया। इसके प्रारंभ होने पर मध्य प्रदेश के किसानों को तिलहन के नए जैविक बीज उपलब्ध होंगे। इस फार्म से किसान आधुनिक पद्धतियों से अवगत होंगे, उन्हें उच्च उपज देने वाले बीज मिलेंगे, उनका सामाजिक-आर्थिक स्तर सुधरेगा। इस मौके पर श्री तोमर ने घोषणा की कि पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय चंबल वन्य जीव अभयारण्य की 207 हेक्टे. भूमि डी-नोटिफिकेशन करने की अनुशंसा का बड़ा फैसला लिया है।