Browsing: French
फ्रांसीसी नौसेना के हेलीकॉप्टर वाहक पोत एफएस डिक्समुडे और युद्धपोत ला फेयेट 06 से 10 मार्च 2023 तक कोच्चि के दौरे पर हैं। यह यात्रा सर्कविगेशन मिशन, जीन डी’आर्क के हिस्से के रूप में की जा रही हैं।
फ्रांस की मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर डेवलपमेंट क्रिसौला ज़ाचारोपोलू वर्तमान में भारत यात्रा पर हैं और उन्होंने परमाणु ऊर्जा में भारत-फ्रांस सहयोग पर चर्चा करने के लिए आज यहां नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की। उनके साथ एक उच्च स्तरीय फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल भी था।
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.