Browsing: Gehlot
आरएलपी के संयोजक और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरपीएससी शिक्षक परीक्षा लीक मामले के आरोपियों का राज्य सरकार से कथित संबंध को लेकर 10 सवाल दागे.
केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के स्वागत में राजपूत सभा भवन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर एवं राजपाल सिंह शेखावत पूर्व केबीनेट मंत्री को सभाध्यक्ष रामसिंह चन्दलाई उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत, महामंत्री बलवीर सिंह हाथोज, संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत, सहमंत्री मोहन सिंह बगड़, कोषाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह मुंडरू एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यो ने माला, मोमेन्टो और राजस्थानी साफा पहना कर स्वागत किया।
एक तरफ पूरा देश श्रद्धा वाकर के जघन्य हत्याकांड को लेकर गुस्से में है वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हत्याकांड को हादसे का नाम दे दिया है। गहलोत ने कहा कि यह एक दुर्घटना है, इसे नाम दे दिया गया है, जुमले कस दिए गए हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोयला संकट में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राजस्थान की भरपूर मदद की। सीएम गहलोत ने RVUNL- कोल इंडिया सोलर प्रोजेक्ट MOU कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की मंशा की तारीफ की, गहलोत ने कहा- मैं आपके संबोधन से प्रभावित हुआ हूं। मुझे खुशी है कि आपने आगे बढ़कर राजस्थान के सहयोग की बात कही। केंद्र के साथ राजस्थान पूरा सहयोग करेगा।
क्या लौट के उद्धव पुराने घर आएंगे?
देश में लगातार बढ़ते लंपी वायरस के प्रकोप से लाखों गायों की मौत हो चुकी हैं. राजस्थान में भी लंपी का असर देखने को मिल रहा है. वहीं इस मामलें को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. सुलतानपुर से सांसद मेनका गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उनके राज्य में लंपी वायरस से प्रभावित गायों को खुला छोड़े जाने के कारण यह रोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है.
राजस्थान के सियासी संकट में मंगलवार रात को कांग्रेस पार्टी की ओर से तीन नेताओं को नोटिस जारी किए जाने से हलचल पैदा हो गई। दिल्ली से जयपुर आए ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पर कांग्रेस आलाकमान एक्शन मोड में है। अनुशासन समिति के राजस्थान कांग्रेस में हुए उपद्रव को गंभीर माना है। विधायक दल की बैठक से पहले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर हुई मीटिंग को सही नहीं माना और इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को सुबह 11 बजे दिल्ली का दौरा करेंगे. वह विशेष विमान से सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. दरअसल गहलोत ने पार्टी विधायकों की देर रात बैठक बुलाई , जिसे यह साबित करने वाला कदम बताया जा रहा है कि पार्टी प्रमुख के लिए चुनाव लड़ने के लिए उन पर शीर्ष नेतृत्व का दबाव है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। शाह जोधपुर में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाबा रामदेव जयंती और तेजादशमी (5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री गहलोत ने कहा कि बाबा रामदेवजी और वीर तेजाजी अपने अलौकिक गुणों के कारण ही पूरे प्रदेश में लोकदेवता के रूप में पूजे जाते हैं।