Browsing: goa
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेस के साथ एक द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद गुजरात में केवडिया के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में मिशन लाइफ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पणजी, गोवा में आयोजित होने वाली 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो (8-11 दिसंबर 2022) के लिए कर्टन रेजर कार्यक्रम में भाग लिया।
गोवा में आज बड़ा हादसा हुआ। नौसेना का मिग-29 ‘के’ फाइटर जेट तकनीकि खराबी के कारण समंदर में क्रैश हो गया है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में फाइटर जेट के पायलट ने कूदकर अपनी जान बचाई है, वे सुरक्षित हैं. कहा जा रहा है कि जेट फाइटर में क्रैश से ठीक पहले पायलट को पता चल गया था, जिसे देखते हुए पायलट ने एयरक्राफ्ट से कूदकर समंदर में छलांग लगा दी थी जिससे उनकी जान बच गई.
कांग्रेस ने गोवा में अपने आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया। यूरी अलेमाओ (37) कनकोलिम से विधायक हैं।
पार्टी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एलेमाओ को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।
कांग्रेस की लाख कोशिशों के बाद भी उसकी नैय्या डूबती हुई नजर आ रही है। अब कांग्रेस को गोवा में तगड़ा झटका लगा है। जी हां कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल होंगे। इसकी जानकारी भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सदानंद शेत तनावड़े ने दी है।
गोवा में प्रस्तावित आईआईटी कैंपस के खिलाफ में किसानों का हल्ला बोल जारी है. गोवा में प्रस्तावित आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर के खिलाफ किसानों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि राज्य सरकार उनकी सहमति के बिना इसके लिए भूमि अधिग्रहण कर रही है. दक्षिण गोवा जिले के सांगुम इलाके में किसानों के विरोध-प्रदर्शन
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के मौत मामले में एक ओर जहां गोवा सरकार को झटका लगा है, वहीं गोवा में कर्लीज रेस्टोरेंट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कर्लीज रेस्तरां में जारी तोड़फोड़ पर फिलहाल रोक लगा दी है. इसके अलावा गोवा सरकार को नोटिस जारी करते हुए रेस्तरां से जुड़े सारे दस्तावेज और तस्वीरों को तलब किया है.
बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट के घर वालों ने उनकी मौत की जांच को लेकर असंतोष जाहिर किया है। फोगाट फैमिली का कहना है कि वे गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। इस केस की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इसके लिए वे गोवा हाई कोर्ट से संपर्क करेंगे। फोगाट के परिवार वालों की यह मांग ऐसे वक्त सामने आई है जब गोवा पुलिस हिसार में बीते चार दिनों में जांच-पड़ताल में लगी हुई है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कथित हत्या के सिलसिले में उनके दो सहयोगियों से गोवा पुलिस ने रात भर पूछताछ की। इस दौरान खुलासा हुआ है कि सोनाली फोगाट को सिंथेटिक ड्रग्स दिया गया था। गोवा पुलिस ने बताया कि सामने आया है कि सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया गया था। सोनाली के PA सुधीर सांगवान और दोस्त सुखविंदर वासी ने पूछताछ में सोनाली को जबरन ड्रग्स देने की बात कबूल भी की है।
देहरादून में आज सुबह फटा बादल, ओडिशा, कोंकण, गोवा और जम्मू सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश मेंअगले 2-3 घंटों के दौरान कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ और भू-स्खलन से कई लोगों के मौत की खबर मिल रही है. आज ओडिशा के कई इलाकों में भारी से भारी की संभावना जताई गई है.