Browsing: Government

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन तथा परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि वर्ष 2023 तक, देश में जमीनी स्तर पर प्रभावी शासन और सेवा वितरण के लिए 30 लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” (एआई), मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन आदि जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों से अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक पंजाब सिविल सचिवालय में संपन्न हुई। इसमें पंजाब कैबिनेट ने तीन अहम फैसले लिए। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। इन फैसलों में धार्मिक ग्रंथों को लेकर जाने वाली गाड़ियों को टैक्स मुक्त करना, नाैकरी में पंजाब के युवकों को प्राथमिकता देने के लिए भर्ती नियमों में बदलाव, मोहाली मेडिकल मेडिकल कालेज के नए स्थान को मंजूरी देना शामिल है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्यारा, तापी में 1970 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास पहलों की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में सापुतारा से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक सड़क के सुधार के साथ-साथ छूटे हुए संपर्क सडकों का निर्माण तथा तापी और नर्मदा जिलों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की जलापूर्ति परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ में लगभग 3580 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जूनागढ़ में इन परियोजनाओं में तटीय राजमार्गों में सुधार के साथ-साथ मिसिंग लिंक का निर्माण, दो जलापूर्ति परियोजनाएं और कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए एक गोदाम परिसर का निर्माण शामिल है.

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है. देशभर में इस समय फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है और सरकार इस स्कीम को अगले 3 महीनों तक बढ़ाने का भी विचार कर रही है. प‍िछले द‍िनों संसद में सरकार ने बताया था क‍ि देश में 2017 से 2021 तक डुप्लीकेट, अपात्र और जाली 2 करोड़ 41 लाख राशन कार्ड रद्द क‍िए है. इस फ्री राशन योजना में कई अपात्र लोगों ने इस सुविधा का फायदा लिया और अब राज्‍य सरकार ने कार्ड का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. इस बात को लेकर यूपी सरकार ने भी एक्‍शन लिया है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।

केंद्र सरकार ने चुनावी बॉन्ड योजना को राजनीतिक दलों को चंदा देने का पारदर्शी तरीका बताते हुए शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के समक्ष कहा कि इसमें काले धन की कोई संभावना नहीं है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि केंद्र सरकार, देश में नारियल की खेती को बढ़ावा देने के लिए नारियल समुदाय से जुड़े किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी। पिछले कुछ वर्षों में अनुसंधान-विकास के क्षेत्र में जो प्रयास किए गए हैं, उनके फलस्‍वरूप खेती व प्रसंस्‍करण क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियां विकसित हुई हैं एवं उपलब्‍ध प्रौद्योगिकियों को और अधिक उन्‍नत तथा बेहतरीन बनाया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र, गुवाहाटी से असम सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और रेल मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का आभासी रूप से उद्घाटन/शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में मोइनरबॉन्ड, सिलचर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रेलहेड डिपो और दो राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन; – असम के चाय बागान क्षेत्रों में 100 मॉडल सेकेंडरी स्‍कूलों; 3000 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों; दो राजमार्ग परियोजनाओं; और अघहतोरी, गुवाहाटी में आधुनिक कार्गो-कम-कोचिंग टर्मिनल का शिलान्‍यास किया जाना शामिल है।

भारत सरकार ने विकासशील अर्थव्यवस्था को कच्चे तेल और गैस की बढ़ती कीमतों से बचाते हुए वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया है। वर्तमान में, हमारे देश में हर दिन 50 लाख बैरल पेट्रोलियम की खपत हो रही है और यह भी तीन प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, जो वैश्विक औसत लगभग एक प्रतिशत से अधिक है।