Browsing: Government
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा के ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। देश में चिकित्सा विश्वविद्यालयों की संख्या 2013-14 में तीन सौ 87 से बढ़कर 2022 में पांच सौ 96 हो गई है।
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि मोदी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के अनुरूप हैं और गरीबों तथा समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए हैं।
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने शुक्रवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रधानमंत्री के चुनिंदा भाषणों के संग्रह ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ पुस्तक का विमोचन किया। प्रकाशन विभाग निदेशालय ने इस समारोह का आयोजन किया। पुस्तक विभिन्न विषयों पर मई 2019 से मई 2020 तक प्रधानमंत्री के 86 भाषणों का संकलन है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की कृषि अवसंरचना कोष (AIF) योजना और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के बीच अभिसरण (कन्वर्जेंस) मॉड्यूल का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पशुपति कुमार पारस ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि इस तरह की पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनकल्याण के लिए सामूहिक रूप से सरकार का संचालन करने की सोच साकार हो रही है,
गुजरात सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), पूछताछ आर बी ब्रह्मभट्ट सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. राज्य के गृह विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि 1995 बैच के गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी ब्रह्मभट्ट को राज्य सीआईडी (अपराध और रेलवे) का नया एडीजीपी नियुक्त किया गया है.
जयपुर. राजस्थान पर एनजीटी ने 3,000 करोड़ रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषित पानी डिस्चार्ज का प्रबंधन नहीं करने, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार पर ये जुर्माना लगा है. इसे जमा कराने के लिए एक महीने तक का समय दिया गया है.
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हफ्ते में हो रही केवल 3 दिन पढ़ाई, HC ने केजरीवाल सरकार को भेजा नोटिस
दिल्ली शिक्षा मॉडल को सबसे बेहतर बताने वाली दिल्ली सरकार के स्कूलों को लेकर हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ सरकारी स्कूलों में रोजाना पर्याप्त घंटों तक बच्चों की पढ़ाई न होने को लेकर हाल ही में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिसके बाद अब दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है.
सरकार ने छोटी कंपनियों के लिए चुकता पूंजी और कारोबार सीमा में संशोधन किया है जिससे अब और कंपनियां इसके दायरे में आ सकेंगी और उनका अनुपालन बोझ कम हो जाएगा.
दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा ने पूरी तरह से आप सरकार को गिराने का मुड बना लिया है। ऐसा लगता है कि अब आप सरकार के बचने की कोई उम्मीद नही है। बीजेपी ने गुरुवार को शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए एक एक स्टिंग जारी किया है। कथित तौर पर यह स्टिंग शराब घोटाले में आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा का है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब में आप सरकार अग्निपथ योजना का अग्निपथ भर्ती अभियान के दौरान पूरा समर्थन करेगी।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.