Browsing: Government

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ शिकंजा कसा है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने इमरान खान के भाषणों के सीधा प्रसारण करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। ये रोक इमरान के संस्थानों और अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने के टिप्पणी के बाद लगाई गई है।

गोवा में आयोजित ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए विपक्षी दलों ने शुक्रवार को राष्ट्र निर्माण के लिए दीर्घकालीन दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिन्हें देश की फिक्र नहीं होती, वो बस बड़ी-बड़ी बातें ही करते हैं, वे जल सुरक्षा के बड़े विजन के साथ काम नहीं कर सकते.

ईसीएलजीएस पहले से जारी एक योजना है और आतिथ्य और संबंधित क्षेत्रों पर कोविड 19 महामारी के कारण आए संकट के कारण, सरकार ने विशेष रूप से इन क्षेत्रों में उद्यमों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) की सीमा 50,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ रुपये से 5 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे दी है,

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार ने अधिकतम आउटकम प्राप्त करने के लिए अपने अधिकारियों की क्षमता निर्माण को संस्थागत रूप दिया है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना में कामयाबी हासिल हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कई ट्वीट्स के माध्यम से सूचित किया कि इसका आखिरी 20 किमी का हिस्सा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां एशिया का सबसे लंबा ऊंचा वन्यजीव गलियारा (12 किमी) निर्मित किया जा रहा है जिसमें 340 मीटर दात काली सुरंग शामिल है।

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जेल में आमूल चूल बदलाव के कई प्रस्ताव केबिनेट में पारित किए हैं। जिनसे जेल में दशकों से चल रहे ब्रितानी कानूनों की विदाई हो जाएगी।योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने प्रदेश में नए जेल मैनुअल को मंजूरी दे दी है। 16 प्रस्तावों को हरी झंडी देने के क्रम में मंत्रिमंडल ने ब्रटिश काल के जेल मैनुअल को बदलकर नए जेल मैनुअल को मंजूरी दे दी है।

महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत फैसला किया गया. सीएमओ के मुताबिक, कर्मचारियों के लिए संशोधित डीए अगस्त से लागू होगा. सीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता अब मूल वेतन का 34 फीसदी कर दिया गया है.

आज टेक्नोलॉजी लगभग हर इंसान के हाथ में है. इसमें कोई शक नहीं है कि टेक्नोलॉजी ने हमारे कई कामों को बेहद आसान किया है. लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि अब आम इंसान पहले से ज्यादा खतरे में है. खतरा है ठगी और चोरी जैसी वारदातों का. क्योंकि अब ये ठग घंटी बजाकर घर में नहीं घुसते. बल्कि आपके फोन और कंप्यूटर के जरिए बिना किसी चेतावनी आपको ठग लेते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है बिना जांच पड़ताल करे वायरल हुए मैसेज आदि पर यकीन कर लेना.

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने हरियाणा में भी पंजाब और दिल्ली की तरह बढ़ती नशाखोरी पर प्रदेश सरकार को घेरा । नशाखोरी को लेकर सदन में रखे गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नीरज शर्मा ने सरकार से अनेक सवाल किए ।

ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया. राहुल ने कहा कि वे डरने वाले नहीं है. पीएम मोदी को जो करना वो कर लें लेकिन इससे (उनके तेवरों पर) कुछ फर्क नहीं पड़ेगा. इस दौरान राहुल गांधी के तेवर काफी तल्ख दिखाई दिए.