Browsing: Gujarat
अभी दीपावली की छुट्टियों के चलते गुजरात, महाराष्ट्र सहित प्रदेशभर के श्रद्धालु उज्जैन (Ujjain) के नवनिर्मित श्री महाकाल लोक को निहारने पहुंच रहे हैं, जहां पर एक लघु सिंहस्थ जैसा नजारा दिख रहा है। कल भी 2 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे, जिसके चलते परिसर के चारों तरफ जाम तो लगा ही, वहीं पार्किंग के लिए भी परेशानी उठाना पड़ी।
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी का गुजरात मॉडल दिखावा है. गहलोत ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के पास कोई उम्मीदवार नहीं हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से गुजरात रोजगार मेले को संबोधित किया।
केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जाने-माने चित्रकार अकबर साहेब की पेंटिंग्स की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. हम एक नंबर और एक ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) के हजीरा संयंत्र के विस्तार के अवसर पर सभा को संबोधित किया।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला राज्य विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने अहमदाबाद स्थित पार्टी मुख्यालय में 58 वर्षीय पूर्व विधायक का स्वागत किया.
गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस भारतीय वायु सेना के लिए सी-295 परिवहन विमान निर्मित करेगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इसके प्लांट का शिलान्यास करेंगे। रक्षा सचिव अरमान गिरिधर के अनुसार टाटा एयरबेस की ओर से सी 295 के 40 विमान बनाने के अलावा, वडोदरा में वायु सेना की आवश्यकताओं और निर्यात के लिए अतिरिक्त विमानों का निर्माण करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में “मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा” पर एक उच्चस्तरीय क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव राज्य के मुख्यमंत्री / उप मुख्यमंत्री / प्रशासकों के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
अहमदाबाद में ‘प्रवासी गुजराती पर्व 2022’ का आयोजन, गुजरात समेत भारत के सभी राज्यों से कई हस्तियां और डेलीगेट्स भी रहे उपस्थित
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.