Browsing: Gujarat

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते ने बुधवार को भारतीय तटरक्षक बल के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान राज्य के तट पर अरब सागर में एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका से 200 करोड़ रुपए मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है. एटीएस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नौका चालक दल के सदस्य 6 पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में ले लिया गया है.

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल के कार्यकाल का सफलतापूर्ण एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

जरात विधानसभा चुनाव में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं. सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रहीं हैं. कांग्रेस और भाजपा यहां पर परंपरागत रूप से प्रतिद्वंद्वी पार्टियां हैं. हालांकि, पहली बार आम आदमी पार्टी इसे त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है.

गुजरात में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं. सभी पार्टियां चुनाव को लेकर जी-जान से जुटी हुई हैं. आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात पहुंचे और उन्होंने भी वादों की झड़ी लगा दी. राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में किसानों के तीन लाख तक का कर्ज माफ होगा. इसके साथ-साथ उन्होंने आम लोगों के लिए कई ऐलान किये.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ट्रांसस्टेडिया के ईकेए एरिना में 36वें राष्ट्रीय खेल के गान और शुभंकर का अनावरण किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अहमदाबाद शहर को जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े खेल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद के कांकरिया में 36वें नेशनल गेम्स-2022 के कर्टेन रेजर व 11वें खेल महाकुम्भ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अमित शाह ने राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर और गीत का शुभारम्भ करने के साथ ही एक विशिष्ट वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण भी किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात में अहमदाबाद के नावा वडज में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन व नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के स्मार्ट स्कूलों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज जूनागढ़ (गुजरात) में नारियल विकास बोर्ड के छठें राज्‍य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर तोमर ने 24वें विश्‍व नारियल दिवस समारोह का उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में श्री तोमर ने कहा कि भारत में नारियल की खेती के साथ ही, प्रसंस्करण और बाजार भी बढ़ रहा है, और निर्यात की दृष्टि से भी हमारा देश अग्रणी स्थिति में आ गया है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याजण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराते हुए देश की साख बढ़ाई है। साथ ही वे गांव-गरीब-किसान को कभी भी नहीं भूलते हैं, गरीबों की ताकत बढ़ेगी तो देश की ताकत बढ़ेगी, गांवों में विकास होगा तो देश में विकास होगा व किसानों के घर समृद्धि आएगी तो भारत माता समृद्ध होगी। इस कल्पना को साकार करने के लिए पीएमलगातारप्रयत्न करते रहते हैं।